Qutub Ansari / Wed, Nov 20, 2024 / Post views : 83
कृष्णा पाण्डेय
मिहिपुरवा/बहराइच l थाना मोतीपुर अंतर्गत जालिम नगर पुलिस चौकी स्टाप ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब एवं लहन तथा शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किया। चौकी प्र
भारी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थाना प्रभारी राकेश पांडे की निगरानी में मुखबीर की सूचना पर ग्राम उर्रा के सींगहिया तालाब के किनारे छाप मारा। वहां बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही थी। मौके से बनी हुई 75 लीटर कच्ची शराब 6 गढ्ढों से 3000 हजार लीटर अपमिश्रित शराब एवं उपकरण बरामद किया गया। मौके पर शराब बनाने वाले पांचू निषाद पुत्र सोहन निषाद तथा हरद्वारी पुत्र छंगा निषाद निवासी गण उर्रा को पकड़ा गया। तीसरा व्यक्ति कोहरे के फायदा उठाकर भाग गया।बरामद लहन को नष्ट कर दिया गया।तथा अपराधियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस की इस कारवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन