Qutub Ansari / Mon, Nov 17, 2025 / Post views : 97
बहराइच ( नानपारा )l पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली नानपारा के परसा अगैय्या में बीती शनिवार को एक युवक की पत्नी 29 वर्षीय बिट्टन की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी परिजनों के अनुसार पत्नी की मौत के बाद पति 30 वर्षीय पप्पू घर से रोते हुए निकल गया था रविवार दोपहर पप्पू का शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर लटका मिला l मृतक की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी, पत्नी-पति की लगातार हुई मौतों को लेकर गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी के वियोग में युवक ने आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की दोनो पहलुओं से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन