Qutub Ansari / Sun, Nov 16, 2025 / Post views : 420
बहराइच l बहराइच में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां श्रावस्ती के शिवपुर बनकट निवासी मस्तराम का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। मस्तराम 4 दिनों से लापता थे और उनके परिजनों ने श्रावस्ती के स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव बहराइच के विशेश्वरगंज इलाके के गोधनी गांव में एक पेड़ से लटकता मिला है l
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मस्तराम की मौत कैसे हुई, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है।
बहराइच में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। पिछले दिनों भी बहराइच में एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला था, जिससे लोगों में आक्रोश है l
विज्ञापन
विज्ञापन