एम अरशदबहराइच ( रुपईडीहा )। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच राम नयन सिंह ने शनिवार को रुपईडीहा बॉर्डर का निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिस बल, एसएसबी जवानों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर वर्तमान सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसपी ने बॉर्डर गेट, इमिग्रेशन पॉइंट, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष, जांच प्वाइंट और चेकिंग प्रक्रिया को विस्तार से परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गश्त बढ़ाई जाए, पेट्रोलिंग टीमों को सक्रिय रखा जाए और रात के समय निगरानी को और मजबूत किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक को सीमा पर तैनाती, गश्त व्यवस्था, हालिया पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई ।