Qutub Ansari / Sat, Nov 30, 2024 / Post views : 93

फैजान
फखरपुर/बहराइच। थाना फखरपुर क्षेत्र के रुकनापुर ग्राम पंचायत के एक नवयुवक का गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसकी सूचना घर वालों को मिलते ही परिवार के साथ साथ गांव में कोहराम मच गया l परिवार वालों का रो रो का बुरा हाल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो राशिद पुत्र मुतललिब निवासी रुकनापुर खुर्द थाना फखरपुर उम्र 24 वर्ष जिसका बीते बुधवार 27 नवंबर को जिला गुजरात के लिम्बड़ी सुरेंद्रनगर में मौत हो गई थी l लोगों का कहना है कि वह और ट्रक चालक था। वह ट्रक चला रहा था दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें मोहम्मद राशिद की मौके पर ही मौत हो गई थी l घरवालों की जानकारी मिलते ही घर के सदस्य गुजरात पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव का बीती रात को पैतृक स्थान रुकनापुर खुर्द में मिट्टी दी गई l इस घटना से लोगों का दिल दहल गया परिवार वालों को काफी दुख का सामना करना पड़ा परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों में भी गहरा दुख पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन