Qutub Ansari / Fri, Nov 22, 2024 / Post views : 88
सकील अंसारी
नानपारा/बहराइच l कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक आम की बाग में युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया l घटना के पीछे मामला संदिग्ध बताया जा रहा है l आत्महत्या या हत्या की जानकारी जांच में सामने आएगी। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलाल पुरवा के मजरा नव्वा पुरवा निवासी अनवर अली 22 वर्ष पुत्र अब्दुल कादिर का शव आम की बाग में पेड़ से लटकता देखा गया l ग्रामीणों की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल नानपारा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है l युवक ने आत्महत्या की है l शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि अब्दुल कादिर की दूसरी पत्नी है और प्रॉपर्टी अधिक है अभी कुछ दिनों में ही अनवर की शादी होने वाली थी हो सकता है सौतेली मां ने प्रॉपर्टी को लेकर ऐसा कराया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन