फैजानफखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज के ग्राम पंचायत कुरसंडा में आयोजित कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता में भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष कौशलेंद्र चौधरी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। दंगल में विभिन्न प्रान्तो से आये पहलवानो ने हिस्सा, जिन्होंने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शनकर दर्शको के अन्दर रोमांच पैदा कर दिया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने ग्रामीण खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। दंगल में प्रखर पहलवान, गौरव पहलवान गोरखपुर व राजू यादव पहलवान बनारस, ननकू पहलवान कुरसण्डा आदि के बीच रोमांचक कुश्ती देखने को मिली।ज्यादातर कुश्तियाॅ बराबरी पर रही। दंगल मे गोरखपुर के पहलवानो का दबदबा कायम रहा। इस मौके पर अवधेश वर्मा, बाबा खरचूदास,शिव गोविंद सिंह पहलवान, डा0 सरन, आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में विजेता पहलवानो को नगद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।