शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l बंधन गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की और से पीडीए पंचायत की बैठक हुई l बैठक में मुख्य अतिथि आलोक तिवारी पूर्व सांसद रहे।
अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आलोक तिवारी ने कहा की 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी कार्यकर्ता अपने बूथ पर जाएं और हर जगह पर समाजवादी पार्टी की पहचान बनाएं और 2027 में समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं l कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया की जगह-जगह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं और पार्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करें ।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रमेश गौतम , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, नसीबुन निशा, जफरुल्लाह खान बंटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयकर सिंह, अयोध्या प्रसाद सोनी, रूपईडीहा नगर अध्यक्ष शब्बीर अहमद, कृपाराम यादव, रईस सभासद , डॉ तनवीर आलम खान, बंधन गेस्ट हाउस के स्वामी सादिक हुसैन आदि थे।