Qutub Ansari / Thu, Nov 14, 2024 / Post views : 113
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच।
बाल दिवस के मौके पर हुई नगर पंचायत जरवल की बोर्ड बैठक मे इस बार महिला सभासद पूरी तरह नदारत रही इसके बावजूद भी निकाय की बोर्ड बैठक का कोरम पूरा हो गया। तो दूसरी तरफ सांसद और विधायक भी बैठक की होने वाली कार्यवाही मे नही पहुंच पाए जबकि इस बार भी माननीयो को निकाय प्रशासन द्वारा पहले ही इस सम्बंध मे सूचना भी भेजी गई थी। गुरुवार को निकाय की 11बजे बैठक होनी थी जो काफी विलंब से शुरू की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन तस्लीम बानो ने तथा संचालन अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव ने किया।बोर्ड की बैठक मे पुराने प्रस्ताव का मामला उठा ही था कि ई ओ खुशबू यादव ने कहा पुराने प्रस्ताव पर कार्यवाही हो रही है।जिस पर सभासदों ने जाडे मे गरीबों को बटने वाले कंबल रोड नाली निर्माण के साथ विद्युत आपूर्ति के लिए प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगा दी अंत में ई ओ खुशबू यादव व चेयर मैन तस्लीम बानो ने बैठक मे भाग ले रहे सभासदो को धन्यवाद ज्ञापित किया।बताते बोर्ड मे कुल 13 सभासद है जिनमे मात्र 8 सभासद ही पहुंच पाए थे उनमे भी कोई महिला सभासद नही थी ।सभासदो मे राहुल चौरसिया चांद बाबू मो.रफी पवन श्रीवास्तव अरमान अहमद रिहान रईस अहमद व सभासद प्रतिनिधि शावेज काजमी के अलावा निकाय के बड़े बाबू सारिफ अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन