Qutub Ansari / Thu, Aug 8, 2024 / Post views : 101
विशेश्वरगंज/बहराइच l विकास खंड क्षेत्र विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रानियापुर प्रधान पद हेतु हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। ग्राम पंचायत उपचुनाव हेतु दो उम्मीदवार रेखा देवी व कमलेश्वर मौर्य मैदान में थे।कुल पड़े 1568 मतों में से रेखा देवी को 836 तथा कमलेश्वर मौर्य को 700 मत प्राप्त हुए वही 32 मत अवैध रहे। इस प्रकार रेखा देवी 136 मतों से अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया। मतगणना के समय उपजिलाधिकारी पयागपुर दिनेश चंद्र,तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार,नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव सहित सुरक्षा की दृष्टिकोण से क्षेत्राधिकारी पयागपुर हीरालाल कनौजिया,थाना प्रभारी निरीक्षक विशेश्वरगंज नवीन कुमार सिंह अपनी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन