[video width="480" height="864" mp4="https://bns24x7.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240831-WA0254.mp4"][/video]
फैजानफखरपुर/बहराइच। फखरपुर क्षेत्र के ग्राम डिहवा कला में दिखाई दिया भेड़िया कुछ ग्रामीणों का कहना है की दो दिनों में आधा दर्जन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है l ये भेड़िया अभी जिस जगह पर आदमखोर भेडिया का आतंक था वो खत्म नहीं हुआ और डीहवा कला गांव मे भेड़िए देखे जाने से अब परेशानी और बढ़ सकती हैं l इस गांव में में बीते तीन दिन में राकेश उपाध्याय, फूल कुमारी, आसमा, अनवर, निजामुद्दीन, अब्बास अली, अली यार, मुस्तकीम, इरफान इन लोगों को कर चुका है घायल l इसकी सूचना मिलने पर घायलों का हाल-चाल जानने भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम पांडे , रणवीर सिंह मुन्ना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भी पहुंच गए सभी घायलों का हाल जाना । गांव वालों ने कहा साहब इन भेड़ियों को जल्दी पकड़वाइए ताकि हम और हमारे परिवार सुकून से रह सके प्रमुख प्रतिनिधि ने सीएचसी अधीक्षक फखरपुर से बात किया की सभी घायलों का टीकाकरण समय-समय पर होना चाहिए।साथ ही साथ सभी ग्रामीणों से अपील किया की घर के बाहर बच्चों को ना सुलाए घर में रहे सुरक्षित रहें l गांव के अंदर अंधेरा मिटाने के लिए प्रकाश की व्यवस्था तत्काल करवाने की बात कही और गांव के सभी खंबे में लाइट लगवाने का काम शुरू करवाया जाए अकबरपुर नया पुरवा निवासी समाजसेवी सलीम अंसारी ने 25 हजार रुपए ग्रामीणों के हिफाजत के लिए दान दिए है। गांव में लाइट लग जाए और ग्रामीणों की हिफाजत हो सके। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वह बौंडी पुलिस फोर्स भी पहुंची मौके पर ग्राम प्रधान सुनील वर्मा, विनय उपाध्याय, जितेंद्र वर्मा,दिनेश सहित तमाम लोग मौजूद लोग रातों को जाग कर अपने परिवार की करते हिफाजत।