Qutub Ansari / Tue, Nov 26, 2024 / Post views : 87
क़ुतुब अंसारी 
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम सभा रमपुरवा के हरिहर पुर लाल पुर गांव में पिछले करीब छह महीने से जंगली हाथियों का आतंक जारी है किसानों ने बताया कि आए दिन जंगली हाथियों के द्वारा उनकी गन्ने की फसल को तहस नहस कर दिया जाता है जिसकी सूचना वन विभाग को देने के बाद भी कोई किसानों की सुध नहीं लेता है। ताजा मामला 22 नवम्बर 2024 का है l रमपुरवा ग्राम सभा निवासी पंजाब सिंह का लगभग 15 बीघे का खेत हरिहर पुर में है जिसमें गन्ने की फसल लगी थी लेकिन बीते शुक्रवार को गन्ने की फसल को जंगली हाथियों ने तहस नहस कर दिया है l पीड़ित किसान पंजाब सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसपर वन विभाग के अधिकारी वन दरोगा इसरार और वाचर वंशी के द्वारा नुकसान हुए खेत का जायजा लिया वन क्षेत्राधिकारी निशानगाड़ा ने बताया कि जंगली हाथियों के द्वारा जो भी गन्ने की फसल का नुकसान हुआ है l उसका मुआवजा पीड़ित किसान को दिया जाएगा और हाथियों के मूवमेंट को रोकने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। इन किसानों की भी फसलों को बर्बाद कर चुके है जंगली हाथी पंजाब सिंह,भूपेंद्र सिंह,गुलाब सिंह,कुलदीप सिंह, रघुवीर सिंह किसानों के मुताबिक पिछले काफी समय से जंगली हाथियों के द्वारा लगातार उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है लेकिन अभी तक उनको मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन