Qutub Ansari / Sat, Nov 9, 2024 / Post views : 82

जरवल/बहराइच। आखिरकार एक मां की ममता जीत ही गई बताते चले धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टरो की टीम ने ऐसा जो चमत्कार कर दिखाया है। मामला जरवल के मनेहरा गांव का है वहा की रहने वाली खुशनुमा पत्नी सहजाद अली को एक बच्चा जो समय पूर्व जन्म ले लिया था बच्चे का वजन भी मात्र 800 ग्राम था। जिससे समय से पूर्व जन्मे बच्चे का सम्पूर्ण शारीरिक विकास भी सही से नही हो पाया था जिस कारण बच्चा अस्वस्थ भी था।ऊपर से आर्थिक तंगी ये बात एक मां को अखर भी रही थी।उसने लोगो की जुबानी पर बीमार नवजात शिशु जरवल के चीनी मिल मार्ग पर बने न्यू लाइफ चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉ. इश्तियाक अहमद से संपर्क किया उन्होंने तत्काल उस अस्वस्थ नवजात शिशु को अपने यहां भर्ती कर डाक्टरों का पैनल तैयार कर उसी न्यू लाइफ चिल्ड्रन हॉस्पिटल मे ही उसका उपचार शुरू कर दिया l डाक्टर इस्तियाक के साथ डॉ. रेहान अहमद, डॉ कामरान और उनकी टीम ने अपनी निगरानी में करके बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ्य कर दिया और डाक्टरो की टीम मां खुशनुमा के लिए देवदूत ही नहीं धरती के भगवान भी बन गए।इस खबर को सुनकर नगर पंचायत जरवल की अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव ने डाक्टरों की टीम को धन्यवाद तो दिया ही नवजात शिशु को भी जो भी संभव होगा मदद देने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन