एम अरशदरुपईडीहा बहराइच l मित्र राष्ट्र नेपाल जिला बाँके पुलिस कार्यालय में नवागंतुक जिला पुलिस अधीक्षक राम प्रसाद घर्ती मगर के स्वागत और निवर्तमान एसपी तुल बहादुर कार्की के विदाई समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर नवागंतुक एसपी घर्ती मगर ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में निवर्तमान एसपी तुल बहादुर कार्की को स्मृति चिह्न प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में कार्की के कार्यकाल की सराहना की गई जबकि नवागंतुक एसपी घर्ती मगर ने जिले में शांति और सुरक्षा को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में बाँके पुलिस कार्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित जवान उपस्थित रहे।