वीरेन्द्र रावबहराइच/महसी l बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार में सीओ महसी डीके श्रीवास्तव व एसडीएम महसी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ रुट मार्च निकाला गया।रुट मार्च के जरिए पुलिस ने ग्रामीणों ने सुरक्षा का एहसास कराया।सीओ महसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि खैरा बाजार अति संवेदनशील होने नाते बौंडी, राम गांव, हरदी थाने समेत तीन थाने की पुलिस के साथ पैदल रुट मार्च निकाला गया है। इस मौके एसओ बौंडी सूरज कुमार राणा,हरदी एसओ कमला शंकर चतुर्वेदी व राम गांव एसओ हरेंद्र नाथ राय समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।