अशोक सोनीजरवल/बहराइच।
जरवल रोड बहराइच मार्ग बस स्टॉप फाटक संख्या 296 ए ,पर नई तीसरी लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था, जिससे लखनऊ बहराइच जरवल रोड़ से आने जाने वाले वाहनों को वापस होकर ओवरब्रिज से आना जाना पड़ रहा था l जबकि रेलवे पुलिस तथा स्टेशन मास्टर को सूचना दिए बगैर काम चल रहा था।जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फाटक संख्या 296 ए जरवल रोड बस स्टॉप के पास तीसरी लाइन का कार्य के लिए ठेकेदार के द्वारा बिना किसी सूचना पर गेट के खुले अवस्था में कार्य किया जा रहा था। जिससे जरवलरोड बहराइच लखनऊ की गाड़ियां रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच कर जाम की अवस्था में वापस बैक होकर ओवर ब्रिज से आना जाना पड़ा l वाहनों को नियंत्रित करने के लिए कोई स्टाफ नहीं था स्टेशन मास्टर एन के जयसवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें कोई सूचना नहीं दी गई तथा हमारा तीसरी लाइन से कोई वास्ता नहीं है l जब ट्रेन चलने लगेगी तब रेलवे की देखरेख में आएगा l फिलहाल रेलवे फाटक खुला था ठेकेदार द्वारा तीसरी लाइन पर रेल का पैनल डाला जा रहा था l पूर्व सूचना पर रेल कर्मचारियों के द्वारा ओवर ब्रिज के दोनों तरफ से कर्मचारी लगाए जाते थे जिससे आवागमन में यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होती थी लेकिन ठेकेदार के द्वारा फाटक के दोनों तरफ व लखनऊ बहराइच से अप डाउन करने वाले वाहन को ओवर ब्रिज के दोनों तरफ एक-एक आदमी स्टाफ लगा होता तो जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होती थी।