शुभम मिश्राबहराइच l भारी बारिश के कारण जर्जर सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। इस बीच जिले के ग्राम पंचायत पट्टी कमालपुर के खालेपुरवा गांव के ग्रामीणों ने धान रोपाई कर जर्जर सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शासन प्रशासन के खिलाफ लोगों ने नाराजगी भी जताई। फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पट्टी कमालपुर के खालेपुरवा गांव का है जहा ग्रामीणों ने बताया 5 वर्ष से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी और ठंड के मौसम में किसी तरह यहां के लोग गुजर-बसर कर लेते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर चलना लोगों के लिए दूभर हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग कीचड़ में फिसलने की वजह से गिर भी जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रधान, और अधिकारी के सामने कई बार इस समस्या को रखा है l हालांकि अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है l आलम यह है कि खराब सड़क से लोगों को निकलना लोहे के चना चबाने के जैसा बराबर है, बारिश के दिनों में लोगों को हर दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है।