रईस खानमिहीपुरवा/बहराइच l विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मापुर के मजरा जलीहा में आए दिन तेंदुए की घटना से लोग प्रभावित हो रहे हैं l विगत दिनों कई घटनाएं तेंदुआ के द्वारा क्षेत्र में हुई है l लोगों का कहना है कि इस दौरान बरसात में आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है l हमारे घर तक न खड़ंजा लगा है ना इंटरलॉकिंग है l प्रधान से कई बार कहने पर भी इस पर मिट्टी नहीं पटाई जाती है l खेत वालों ने रोड पर अगल-बगल कब्जा कर रखा है l काफी चौड़ी सड़क है परंतु इसे कभी पटाई नहीं की जाती है l हम लोगों की मांग है कि कृपया इस रोड पर खड़ंजा या इंटरलॉकिंग महबूब के घर से हबीब के घर तक लगाया जाए जिससे आने-जाने का रास्ता सुगम हो सके इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों ने रोड बनाने की मांग की है जिसमें हसीब अहमद अतीक ,टीकाराम अनीश, चुन्नू , महबूब अली आदि लोगों ने सड़क बनवाने की मांग की है।