Qutub Ansari / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 106
जरवल/बहराइच। जरवल के धनराजपुर में श्री कृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में बडी संख्या में भक्त गण श्री कृष्ण के भजनों पर झूम कर जयकारे लगा रहे थे। कलाकारों की मनमोहक झांकी लोगों की आकर्षण का केंद्र रही।निषाद पार्टी के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 6 दिन बाद छठी मनाई जाती है। जरवल के धनराजपुर बाबा कुटिया नहर पर भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव लगातार पांचवे साल भी धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी के प्रबंधक राजित राम कश्यप,अध्यक्ष दीपक कुमार कश्यप ने बताया कि लखनऊ और कानपुर से आयी संगीत पार्टियों के कलाकारों की टीम ने धार्मिक गीत और मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम के सहयोगी और निषाद पार्टी के मण्डल सह प्रभारी बालकेष निषाद उर्फ श्यामकेष ने कहा कि लगातार पांच सालों से निषाद पार्टी के तत्वावधान में श्री कृष्ण छठी कार्यक्रम का आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा धूमधाम से किया जाता है। भविष्य में भी हम सभी लोग मिलकर कार्यक्रम मनाएंगे। समिति के सदस्यों को माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ, मोहित मिश्रा, विमल कुमार, खुशीराम कश्यप, गया प्रसाद,सिपाही लाल, रंजीत कुमार,कमल कुमार,प्रेम कुमार,दिनेश कुमार,प्रेमचंद, बजरंगी, दिलीप कुमार, राम अचल निषाद, रामगोपाल, मनजीत कश्यप,संदीप कुमार,रवि,बबलू समेत समित के पदाधिकारी और सैकड़ो भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन