Qutub Ansari / Sat, Nov 16, 2024 / Post views : 95
लियाकत अली
रिसिया/बहराइच l वि० ख० रिसिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बरई में हो रहे नाली निर्माण में सिर्फ बालू का प्रयोग हो रहा है। जबकि मानक के अनुसार देखा जाए तो, मसाले में मौरंग की मात्रा एक तिहाई होनी चाहिए, परंतु मौरंग भी नहीं पड़ रहा है। वहीं अगर ईंट की बात करें तो पीले ईंट का प्रयोग हो रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो, नाली में भ्रष्टाचार नहीं, भ्रष्टाचार में नली संलिप्त है। वहीं ब्लॉक के उच्चाधिकारी भी मुंह में लड्डू रखे हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर भास्कर की टीम, रामपुर बरई पहुंची जहां नाली निर्माण हो रहा है। नाली बना रहे मिस्त्री ने बताया की, जब मौरंग आई ही नहीं तो डाल क्या दें। वहीं इस सम्बन्ध में जब बीडीओ रिसिया सुरेश गौतम से पत्रकार ने बाइट लेना चाहा तो BDO ने साफ मना कर दिया। अगले दिन जब दूरभाष से बात हुई तब बीडीओ सुरेश गौतम ने कहा कि हमारे पास इतना समय नहीं है, की जांच कर पाऊं और भी काम है। जबकि नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सवाल ये है की, निर्माण के समय जांच नहीं होगी तब कब होगी। क्या जब सभी अधिकारियों को कमीशन मिल जाएगा तब। ऐसे में ये भी हो सकता है, की ब्लॉक के उच्चाधिकारियों की मिली भगत से हो रहा हो। जल्द ही मालूम होगा कि कौन-कौन इस भ्रष्टाचार में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन