Qutub Ansari / Tue, Nov 19, 2024 / Post views : 105

बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट मे SSB द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार की बीमारियों के विषय मे जागरूक किया गया। वहीं पशुओ की जाँच कर उनको निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। जिसमे जिसमे कारीकोट, आजमगढ़पुरवा, हजारीपुरवा, बरगद पुरवा व भट्ठा के सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने जानवरों के लिए दवा लेकर शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर डॉ० ए. के सिन्हा व उनके सहयोगी, पिंकू, रजनीश, सूरज कुमार, सुहेश कुमार, राम खिलाड़ी ने पशुओं की बीमारी के विषय मे बताया। डॉ० ए. के सिन्हा व उनके सहयोगी, पिंकू, रजनीश, सूरज कुमार, सुहेश कुमार, राम खिलाड़ी व ग्राम प्रधान कारीकोट केशव राम चौहान मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन