Qutub Ansari / Sat, Nov 30, 2024 / Post views : 118
एम अरशद 
रुपईडीहा/बहराइच । रुपईडीहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । रुपईडीहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर उनके पास से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं । रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान तौफीक उर्फ संजय पुत्र शहजाद निवासी ग्राम अलीनगर थाना नवाबगंज,रमजान उर्फ सरदार पुत्र जुम्मन निवासी ग्राम अलीनगर थाना नवाबगंज,निर्मल चौहान पुत्र जगदीश चौहान निवासी ग्राम चिरैधा दाखिला रायबोझा थाना मोतीपुर के रूप में हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन