Qutub Ansari / Tue, Aug 13, 2024 / Post views : 108
बहराइच। विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या के साथ तहसील सभागार में तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत विभिन्न आपदाओं में जनहानि के परिणाम स्वरूप मृतक रोहित की वारिस अनीता चौहान, तिलकराम की वारिस फूलन देवी, सुजीत के आश्रित जयचन्द, निस्बा व गुफरान की वारिस शरीफुन, मो. इमरान की वारिस सायरा, गोविन्द की वारिस मन्जू देवी, शिवम की वारिस गेंदा, लकी की वारिस नूरी, गुड्डू उर्फ वकील की वारिस साहिबा व रियाज की वारिस तबस्सुम को अहैतुक सहायता के रू. 04-04 लाख कुल 10 हिताधिकारियों को कुल धनराशि रू. 44 लाख के डैमो चेक का वितरण किया। चेक वितरण के पश्चात् विधायक सदर श्रीमती जायसवाल ने हर-घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए लोगों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित होने वाले हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आवासों एवं अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाये। इस अवसर पर विधायक सदर ने तहसील परिसर में पौध रोपण कर मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन