सूर्य प्रकाश मिश्रा विशेश्वरगंज/बहराइच l 13 अगस्त को हर घर तिरंगा के तहत सभी विधान सभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को धनुही मंडल अध्यक्ष भाजपा राज कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मंडल कोषाध्यक्ष आशा मिश्रा के आवास पुरैना बाजार में कार्यक्रम का लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री भाजपा बहराइच हेमा निगम उपस्थित रही। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि मनोज शुक्ल,ओमकार नाथ पांडेय, धनलाल पांडेय, मंडल मंत्री अरविंद मिश्रा, मोहनचंद्र पांडेय, घनश्याम तिवारी, संतोष गौतम, प्रदीप शुक्ल,राम गोविंद शुक्ल,अनोखी शुक्ल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।