कृष्णा पाण्डे मिहीपुरवा/बहराइच l विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जिउतिया पर्व को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत चहलवा के लक्खाबाग निवासी दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गयी। एक तरफ जहां बाढ़ का संकट गहराया है तो वहीं दूसरी ओर गंगा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में बेतहाशा बढ़ोतरी पिछले दिनों हुई है। नदी के किनारे जिउतिया की पूजा करने गयीं माँ के साथ बालिकाओं की खेलते समय पैर फिसलने से हुई मौत। गांव की अन्य महिलाओं ने दोनो को बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन नदी की तेज लहर मे दोनो बालिकाएं बह गईं। सीमा (16) पुत्री हरिश्चंद्र निवासी बरखड़िया व लाली (14) पुत्री विजेंद्र निवासी चहलवा (लक्खाबाग) की माँ पूर्वांचल का जिउतिया त्यौहार मनाने के लिए अपनी दो मासूम बेटियों के साथ घाघरा नदी के तट पर पहुंची। जब माँ पूजा अर्चना करते हुए बच्चों की लंबी उम्र की कामना कर रही थी तभी नदी के किनारे खेल रही दोनों बेटियां अचानक पैर फिसलने से डूब गई, जब तक लोग बचाव के लिए दौड़ते तब तक दोनों मासूम बहने नदी के तेज बहाव में बह गई। इस घटना से त्यौहार का हंसी ख़ुशी का माहौल करुणामयी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबी बहनों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका हैं। मौके पर सूचना पाकर सुजौली थाना प्रभारी हरिश सिंह ,उप निरीक्षक शंकर सिंह, उप निरीक्षक मारकंडे मिश्रा, फॉरेस्ट ऑफ निरीक्षक शैलेंद्र सोनकर, कांस्टेबल मनीष यादव ,विपिन यादव, लेखपाल चहलवा हेमंत श्रीवास्तव के साथ भाजपा के प्रदेश परिषद सदस्य प्रमोद आर्य, सत्यगोपाल ,कमला के साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।