Qutub Ansari / Sat, Sep 14, 2024 / Post views : 80
जरवल/बहराइच।* कस्बे के एसडीपीआई नेता साहिबे आलम ने एक ग्रुप पर जानकारी देते हुए बताया कि जरवल के वैराकाजी वार्ड के रहने वाले नियाज़ अहमद व जामा मस्जिद वार्ड के रहने वाले हरीश खान डेंगू की चपेट मे आ जाने से जरवल के सीएचसी मुस्तफाबाद मे इलाज चल रहा है। जबकि नियाज़ अहमद घर पे ही इलाज करवा रहे है। बताते चले जरवल का निकाय प्रशासन काफी दिनों से वार्डो का सूखा व गीला कचरा वार्डो मे ही डंप करवा रहा है। जिसको लेकर दैनिक भास्कर ने एक मुहिम चला कर वार्डो का कचरा वार्डो मे की खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की उस पर भी न तो जिला प्रशासन की नीद खुली न ही जरवल के निकाय प्रशासन की और उल्टे वार्डो का कचरा वार्डो मे ही डंप हो रहा है, यही नहीं कस्बे के तमाम स्थानों पर जल भराव भी है जिस कारण मच्छर जनित डेंगू जैसी घातक बीमारी ने जरवल मे भी दो डेंगू के मरीज मिले है। लेकिन निकाय प्रशासन के कान मे रत्ती भर जू नही रेंग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन