Qutub Ansari / Wed, Nov 20, 2024 / Post views : 90
फैजान
फखरपुर/बह
राइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग साइन टेपरा के पास गजाधरपुर से साइकिल से पीसना ले जा रहे बसंता पुरवा गजाधरपुर निवासी विष्णु वर्मा उम्र 25 साल को बहराइच की तरफ से आ रहे हैं ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिसमें वह गंभीर जख्मी हो गया व साइकिल वाहन बुरी तरह टूट गया l ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गया l मौके से ड्राइवर व क्लीनर फरार हो गए l सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अनिल कुमार सिंह एसओ राजेश कुमार शुक्ला ने मौके पर लगी जाम को खुलवाया और घायल को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया एसओ राजेश कुमार शुक्ला ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है l मौके से ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए हैं तहरीर मिलते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन