सिराज अली कादरीकैसरगंज/बहराइच l
विकासखंड मुख्यालय कैसरगंज के प्रांगण शहीदों के स्तंभ पर ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में बने स्तंभ पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया l ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा देश को आजाद करने में अहम भूमिका थी आज उन्हीं लोगों के भरसक प्रयास से हमारे देश आजाद हुआ था l इन्हीं शहीदों का बलिदान आज हमारा देश याद कर रहा है जिस उपलक्ष में ब्लॉक परसर में बने सेनानियों के स्तंभ पर माल्या अर्पण कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है l इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी शिव सहाय सिंह अनुरूढ़ प्रताप सिंह ओमप्रकाश विश्वकर्मा बृजेश सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहीदो के बने स्तंभ पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया l