Mon, 21 Sep 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 90 जोड़ों का हुआ परंपरागत विवाह

Qutub Ansari / Wed, Feb 26, 2025 / Post views : 115

Share:
रईस खान मिहीपुरवा/बहराइच l 26 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत गल्ला मण्डी परिसर मिहींपुरवा में विकास खण्ड मिहींपुरवा, नवाबगंज, बलहा व शिवपुर तथा नगर पालिका परिषद नानपारा व नगर पंचायत मिहीपुरवा की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारो की हिन्दू समुदाय की 83 व अल्पसंख्यक समुदाय की 07 सहित कुल 90 विवाह योग्य कन्याओं का विवाह उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बलहा सरोज सोनकर एवं पूर्व सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड द्वारा संयुक्त रूप से शंकर भगवान के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। जबकि बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक बलहा सोनकर ने कहा कि समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत जनकल्याण हेतु विशेष कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम जैसी योजना संचालित करने के लिए में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देती हूॅ। उन्होंने कहा कि  महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व के अवसर पर अत्यन्त शुभ मुहुर्त में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मैं अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही हूं। श्रीमती सोनकर ने प्रथम वेदी पर बैठ कर विधिवत पूजा पाठ सम्पन्न करने के उपरांत हिन्दू सप्तपदी विवाह विधि से कन्याओं का कन्यादान करते हुए, समस्त जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। पूर्व सांसद बहराइच श्री गोंड ने कहा कि रानी सशक्तिकरण के लिए देश के  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  तथा उनके नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश संरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठी योजना है जिसमें जिसमें गरीब परिवार कीे बेटियों का सरकारी खर्च पर विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष 01 लाख से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह के लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की इस योजना का भरपूर लाभ उठायें। पूर्व सांसद श्री गोंड ने नवविवाहित दम्पतियों को वैवाहिक सामग्री का वितरण करते हुए खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उपायुक्त एनआरएलएम दीपक सिंह, उपायुक्त मनरेगा के सतीश पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय, उप जिला अधिकारी अश्विनी कुमार पांडे, खण्ड विकास अधिकारी, मिहीपुरवा विनोद कुमार यादव, बलहा  अर्पणा, नवाबगंज राहुल पाण्डेय, शिवपुर अनुष्का श्रीवास्तव , नगर पंचायत मिहिपुरवा अधिशासी अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार एवं सहायक प्रबंधक समाज कल्याण देवव्रत शर्मा, पंचायत सहायक विकास अधिकारी अशफाक अहमद तथा सभी ग्राम विकास अधिकारी सहित मीडिया कर्मी   उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें