Qutub Ansari / Thu, Nov 21, 2024 / Post views : 86
एम अरशद
रुपईडीहा/बहराइच। रुपईडीहा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुपईडीहा इकाई के आह्वान पर हर माह की 1 तारीख को सम्पूर्ण बाजार बंद रखने की अपील की है । अध्यक्ष शैलेश जायसवाल ने बताया कि बुधवार को आयोजित सभा में व्यापारियों ने हाथ उठाकर माह की पहली तारीख को बंदी का समर्थन किया है । उन्होंने यह भी बताया कि एक तारीख को रुपईडीहा की थोक सब्जी मंडी व मोटर पार्ट्स की दुकान की बंदी पहले से हो रही है। इसलिए सभी लोग आगामी 1 तारीख को बंदी का समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद करके व्यापारी एकता की मिसाल पेश करें । व्यापार संघ की आयोजित सभा में संतोष अग्रवाल,योगेंद्र शर्मा,विजय जायसवाल, खेसाल फारूकी, श्याम अग्रवाल, मोहम्मद आलम,संदीप गुप्ता,अब्दुल माजिद,सईद अहमद,शाहिद हाशमी,मो० यूसुफ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन