Qutub Ansari / Fri, Oct 25, 2024 / Post views : 101
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच।
बदलते मौसम में नगर पंचायत जरवल के 13 हो वार्ड मे तेज बुखार मलेरिया और डेंगू जैसी घातक बीमारी पांव पसार चुका है। जिसकी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए मरीज या तो किसी बड़े शहर के लिए हेतू भाग रहे है या फिर जिला मुख्यालय पर जहां पर मरीजों के तीमारदारों के लिए कम कठिनाई नहीं होती।इस सम्बंध मे दैनिक भास्कर
ने तीन दिन पूर्व प्रमुखता से एक खबर जिसका शीर्षक"डेंगू बुखार जैसी बीमारी पांव पसार चुकी है कस्बे के हर वार्ड मे"खबर छपते ही जरवल का निकाय प्रशासन तो हरकत में आया ही स्वास्थ्य महकमा की नीद भी उड़ गई जिसको लेकर जरवल की अध्यक्ष तस्लीम बानो, अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव ने आनन फानन मे सीएचसी जरवल के मुस्तफाबाद के अधीक्षक कुंवर रितेश को पत्र भेजकर कैंप लगवाने की बात कही जिसको लेकर शनिवार के दिन निकाय परिषर मे सुबह 10 से दो बजे तक मच्छर जनित रोगों की निःशुल्क जांच के साथ दवाओं का वितरण किया जावेगा। जिसकी नगर वार्ड के 13 हो वार्ड मे निकाय द्वारा डुग्गी भी पीटी जा रही है।
बाक्स "कस्बे के हर वार्ड मे फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है जिससे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हो सके आज मच्छर जनित रोगों के लिए स्वास्थ विभाग कैंप लगा कर निःशुल्क जांच व दवाओं का वितरण भी करेगा" खुशबू यादव अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत जरवल
विज्ञापन
विज्ञापन