Qutub Ansari / Mon, Nov 11, 2024 / Post views : 89
अशोक सोनी 
जरवल/बहराइच। जरवल के नारायण दास मंदिर में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें 51 किलो का केक, भजन संध्या, फूलो का श्रृंगार सवामनी प्रसाद आकर्षण का केन्द्र भी रहेगा।जिसकी तैयारी भी आयोजक मंडल ने कर ली हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सूरज प्रभाकर ने बताया कि देव उठानी एकादशी को बाबा खाटू नरेश का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें भजन संध्या के अलावा 51 किलो का केक फूलों की सजावट और बाबा का प्रसाद बाबा का सवामनी प्रसाद भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है l उन्होंने बताया की भजन संध्या के लिए आयोजक मंडल ने सुल्तानपुर की भजन गायिका अंशिका लहरी और फतहपुर के भजन गायक आकाश गुप्ता बाबा को रिझाने के लिए भजनों द्वारा अरदास भी लगाएगे पुजारी ने यह भी बताया कि इस मंदिर में खाटू नरेश की स्थापना के बाद बाबा का यह प्रथम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है जो बड़े ही धूमधाम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन