Mon, 03 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: महाराज सिंह इण्टर कालेज में एनसीसी कैडेट्स को दिया तम्बाकू नियंत्रण प्रशिक्षण

Qutub Ansari / Tue, Dec 3, 2024 / Post views : 94

Share:

क़ुतुब अंसारी

बहराइच। मंगलवार को शहर के महाराज सिंह इण्टर कालेज में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत इनकॉरपोरेटेड इन अदर ट्रेनिंग सेशन के तहत कार्यशाला आयोजित कर एनसीसी कैडेट्स को तम्बाकू नियंत्रण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों समेत एनसीसी में पंजीकृत कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में एनसीसी कैडेट्स को तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और बचाव के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ० परितोष तिवारी ने कहा कि समाज के आम लोगों के बीच जाकर तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए इसपर पूर्ण नियंत्रण लगाने के लिए कार्य करना होगा। तंबाकू का सेवन न करने के लिए लोगों को प्रेरित और जागरूक करना होगा।   कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों व उससे बचाव की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से मुंह में, गले में पेट में तथा फेफड़ों में छाले पड़ जाते हैं जिससे टीवी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ श्वास की बीमारी, एलर्जी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर बढना, अनिद्रा इत्यादि भी हो सकती है। जो लोग इसके आदी हो जाते हैं या जिनको लत लग जाती है वह चाहकर भी इसे नहीं छोड़ पाते हैं। बृजेश सिंह ने जिले में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की उपलब्धियां व वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू एवं सिगरेट से होने वाले हजारों प्रकार की घातक बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों आदि की बीमारी और असामयिक मृत्यु से संबंधित प्रचार-प्रसार को युक्तिसंगत तरीकों से लागू करने के लिए सरकारी कर्मियों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में डॉ० परितोष तिवारी ने महाराज सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं मौजूद एनसीसी कैडेट्स को शपथ दिलाई कि हम कभी भी धूम्रपान या तंबाकू या अन्य प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे साथ ही अपने परिजनों या परिचितों को धूम्रपान का या अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे और अपने परिसर को तंबाकू मुक्त रखेगे। इस मौके पर महाराज सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य राम संवारे पाण्डेय, एनसीसी कमांडेंट देव शरण, श्रीप्रकाश गुप्ता, आनंद मोहन, प्राचार्य अरविंद कुमार, संतोष चंद्र शुक्ला, श्रीप्रकाश, भीखू राम, अमरेश कुमार, डीपीएम सरजू खान, एनसीडी क्लीनिक के डा० अंशुमान सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मो० हारून, शरद श्रीवास्तव,  आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें