Qutub Ansari / Wed, Nov 27, 2024 / Post views : 114
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच l स्वच्छ शौचालय अभियान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम मिशन "स्वच्छ भारत मिशन" नगरीय के अंतर्गत दिनांक - 19 नवम्बर से 25 दिसंबर 2024 के मध्य नगर पंचायत जरवल के सभी वार्डों में स्वच्छ शौचालय अभियान चलाया गया। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन- नगरीय के अंतर्गत "सुरक्षित स्वच्छता" के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नगर क्षेत्रंतर्गत निर्मित व्यक्तिगत शौचालयों और सामुदायिक/ सार्वजनिक शौचालयों को साफ व स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता फैलायी गई।
नगर पंचायत जरवल क्षेत्रंतर्गत दिनांक - 19 नवम्बर से 25 दिसंबर 2024 के मध्य "स्वच्छ शौचालय हमारी जिम्मेदारी" थीम के अंतर्गत अभियान चलाकर रैली भी निकाली गयी। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव, अध्यक्ष तस्लीम बानो , प्रतिनिधि इंतजार अहमद, सभी सभासद गण, लिपिक मो शारिफ, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, बृजेश कुमार , दुर्गेश कुमार , दीपक बाल्मीकि, पवन कुमार, अन्य सभी निकाय कर्मी एवं नगर के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे l अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव ने बताया कि नगर पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं। जिनमें लगभग तेइस हजार की आबादी निवास करती है, स्वच्छता के नारों के साथ स्वच्छ शौचालय अभियान का आगाज़ किया गया। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन