Qutub Ansari / Sun, Oct 20, 2024 / Post views : 107
रईस खान 
मिहिपुरवा/बहराइच l जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के त्रिलोकीगौड़ी गांव में ग्रामीण रत्तीराम 45 पुत्र गुरुचरन यादव को बाघ ने अपना निवाला बना लिया है। ग्रामीण रविवार की शाम को घर के बगल में गन्ने के खेत से मवेशियों के लिए गन्ने की पत्ती लेने गया था l इस दौरान खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे बाघ ने उसपर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बाघ के हमले में मारे गए व्यक्ति का क्षतविक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद किया है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर दलबल के साथ पहुचे थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने भीड़ को काबू में किया है। वहीं घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, सुजौली पुलिस टीम व वन दरोगा राघवेंद्र प्रताप सिंह, मुंसी मो० उमर, वाचर विकास राजपूत व अन्य कर्मचारी महजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन