Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: सामूहिक प्रयासों से आशा आरती ने बढ़ाई फाइलेरिया उन्मूलन की सफलता

Qutub Ansari / Tue, Aug 27, 2024 / Post views : 101

Share:
कुतुब अंसारी

बहराइच l पयागपुर के नूरपुर गांव में आशा कार्यकर्ता आरती देवी ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में अपने सामूहिक प्रयासों से अहम भूमिका निभाई है। इंटर पास आरती देवी, तीन बच्चों की मां हैं और उनके पति अवधेश सैलून का काम करते हैं। आरती ने इस अभियान को एक व्यक्तिगत मिशन बना लिया है और इसे पूरी जिम्मेदारी से निभा रही हैं। वह यह सुनिश्चित करती हैं कि उनके क्षेत्र में हर वर्ग का व्यक्ति चाहे वह गरीब हो या अमीर हो, शिक्षित हो या अशिक्षित हो सभी फाइलेरिया से बचाव की दवाओं का सेवन अवश्य कर लें।

आरती के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन पढ़े-लिखे और अमीर लोगों को समझाना था, जो सोचते थे कि मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती के उपयोग से वे सुरक्षित हैं। इसके लिए उन्होंने गांव के छह  फाइलेरिया मरीजों का उदाहरण देकर बताया कि एक बार बीमारी हो जाने पर इसका कोई इलाज नहीं है। आरती ने उन्हें फाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित पंपलेट भी दिए ताकि वे इसकी गंभीरता को समझ सकें।

सहयोगी संस्थाओं ने किया सहयोग - समझाने के बावजूद भी कुछ परिवार दवा सेवन करने से संकोच कर रहे थे। इसके लिए आरती ने पहले सुपरवाइजर और फिर ब्लॉक अधिकारियों को सूचित किया। जिले से पीसीआई और पाथ संस्था की टीम ने मौके पर जाकर लोगों को समझाया कि मच्छरों से बचाव के साथ-साथ फाइलेरिया की दवा लेना भी जरूरी है, क्योंकि मच्छर कहीं भी काट सकता है। उन्होंने बताया कि शरीर में फाइलेरिया के सूक्ष्म परजीवी होने पर दवा सेवन के बाद थोड़ी असुविधा हो सकती है, जो कुछ घंटों में ठीक हो जाती है। इसके लिए चिकित्सकों की टीम भी उपलब्ध है। इस प्रयास से करीब 20 संकोच कर रहे परिवारों ने दवा का सेवन कर लिया।

सामने ही कराती हैं दवाओं का सेवन - आरती ने उन परिवारों का भी ध्यान रखा, जिनके सदस्य सुबह काम पर जाते हैं और देर रात लौटते हैं। उन्होंने ऐसे परिवारों को अपना फोन नंबर दिया, ताकि वे लौटने पर दवा ले सकें। अब तक, दो लोग उन्हें फोन कर चुके हैं, और दो लोग उनके घर आकर दवा खा चुके हैं। आरती सुनिश्चित करती हैं कि हर व्यक्ति उनके सामने ही दवा का सेवन करे। अब तक वह 150 घरों में जाकर दवा खिला चुकी हैं और शेष 71 घरों में 2 सितंबर से पहले जाने का प्लान है।

फाइलेरिया मरीजों ने भी दिया साथ- गांव के फाइलेरिया मरीज जुबेर ने भी आरती का साथ दिया। जुबेर ने कहा, "मैं तो सालों से इस बीमारी को झेल रहा हूँ। आप लोग दवा सेवन कर लीजिए ताकि आपको यह बीमारी न हो।" उनके इस संदेश ने कई लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। हम टीम वर्क की सराहना करते हैं। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकता है। अभी तक 23.34 लाख ने फाइलेरिया से बचाव की दवाएं सेवन कर ली हैं , वर्ष 2026 तक इस बीमारी का उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए 2 सितंबर से पहले शेष लोग दवाएं जरूर सेवन कर लें। डॉ संजय कुमार – सीएमओ, बहराइच।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें