Qutub Ansari / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 132
बहराइच ( मिहींपुरवा )l मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत मिहीपुरवा के सर्वोदय इंटर कालेज में पिछले तीन दिनों से चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ । स्काउट गाइड प्रशिक्षण समापन के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नवयुग इंटर कॉलेज के प्राचार्य सुभाष चंद्र वर्मा ने की । मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रबंधक श्रवण मद्धेशिया उपस्थित रहे । कार्यक्रम को एसपीवी इण्टर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार कुशवाहा, नवयुग इंटर कालेज के वरिष्ठ शिक्षक नाथूराम सोनी, शिव शंकर यादव आदि ने संबोधित किया । इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त कल्लन इदरीशी, ट्रेनिंग काउंसलर संतोष कुमार यादव, जिला संगठन आयुक्त कायमा इस्लाम, विद्यालय के स्काउट शिक्षक कृष्ण कुमार के सहयोग से लगभग 300 बच्चों ने स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त किया । सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार यादव ने समापन के अवसर पर आए समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन