रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा विकास खंड के ऐचुआ गांव में 1200 मीटर नाले के सफाई के कार्य का शुभारंभ सांसद बहराइच डॉ आनंद गोंड ने बृहस्पतिवार को संपन्न कराया। सांसद ने कहा प्राकृतिक नाले जिसके पट जाने से बरसात में जल निकासी की समस्या पैदा होती है। शासन की ओर से प्राकृतिक नालों की सफाई मनरेगा द्वारा कराया जा रहा है। नाले की सफाई से बरसात के पानी के निकासी की समस्या दूर होगी और किसानों एवं ग्रामीण के फसल एवं आवागमन से सुरक्षा मिलेगी तथा जल भराव से जो खेतों में नुकसान होता है उससे निजात मिलेगी एवं नालों के माध्यम से पानी नदियों तक पहुंचेगा।
कार्यक्रम में मिहींपुरवा ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा सौरभ ने सरकार की बाढ़ से पूर्व इस तरह की योजनाओं से ग्रामीण स्तर पर काफी लाभ मिलेगा तथा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध होंगे इस दौरान खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा विकासखंड में सभी नाली नालों की साफ सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था के लिए सरकार की योजनाओं को लागू करने की दिशा निर्देश भी दिए इस दौरान भाजपा नेता रणविजय सिंह, गणेश सिंह, तथा अवर अभियंता विवेक वर्मा, सहायक विकास अधिकारी उमेश यादव, सचिव शैलेश सिंह ,सुशील सिंह, इरशाद अहमद विजय वर्मा एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनिल तिवारी प्रधान प्रतिनिधि रामफल, रोजगार सेवक सत्यनारायण सहित महिला पुरुष मजदूर एवं मेट व ग्रामीण मौजूद रहे।