Qutub Ansari / Thu, Nov 7, 2024 / Post views : 103
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच l थाना जरवलरोड के जरवल हाइवे पर एक बाइक को चोर लेकर फुर्र हो गए l पीड़ित ने काफी तलासने के बाद जब बाइक नही मिली तो पीड़ित ने जरवल रोड थाने पर लिखित शिकायत दर्ज की है।थाने की पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जरवल कस्बा के रहने वाले अंकित कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मोहल्ला तमोली टोला जो की लखनऊ बहराइच हाइवे पर बाला जी स्वीटस के पास एक पान गुमटी रख कर अपना व्यवसाय कर रहा है। प्रार्थी के एक मोटर साइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लास UP40 AV6394 थी। जो प्रतिदिन अपनी दुकान (गुमटी) के पास खड़ी करता था। जिसे चोर उठा ले गए काफी खोज बीन की जब बाइक नही मिली तो मजबूर होकर थाने में करवाई के लिए लिखित सूचना दी है पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाइक बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन