फैजानफखरपुर/बहराइच l
फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंडासर चौराहा व भकला चौराहा के कई दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को चोर अंजाम देने में असफल रहे l जानकारी के अनुसार भकला चौराहा पर आंनद कुमार पाठक के किराने की दूकान थी जिसको चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में घुसे लेकिन कोई भी सामान की चोरी नहीं की वहीं कुंडासर चौराहे पर स्थित एक बर्तन की दुकान व पेंट की दुकान का ताला तोड़ा जिसमे पेंट की दुकान में लगे रिसीवर को निकाल लिया l बाकी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ क्षेत्र में गस्त कर रहे पुलिस की सतर्कता से चोर अलर्ट होकर भाग निकले सुबह जब दुकानदारो ने अपनी अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देखकर हैरान हो गए l दुकान खोलकर देखा तो किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था इसकी जानकारी चौकी प्रभारी कुंडासर शैलेन्द्र शर्मा को दी गयी तो अपनी टीम राहुल सिंह, दृग विजय चौधरी मौके पर आकर घटना का निरीक्षण किया वहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमे चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे पहचान में नहीं आया और अपने सिर पर एक कुर्सी रखे हुए थे जिससे भी पहचान नहीं हुई है l ऐसे में चौकी प्रभारी कुंडासर ने जल्द खुलासा का आश्वासन दिया है l