Qutub Ansari / Sun, Nov 16, 2025 / Post views : 109
बहराइच ( नानपारा )l उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा नानपारा के अध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर लेखपाल तहसील परिसर में ही धरने पर बैठे गए और मांग पूरी होने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया है जिसमें कहा गया है कि 9 वर्ष से लेखपाल की शैक्षिक योग्यता और पदनाम परिवर्तन करने, प्रारंभिक वेतनमान, सूचीकरण, एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित, लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद पर सृजन, स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने यात्रा भत्ता मोटरसाइकिल भत्ता दिए जाने लेखपाल पदों को राजस्व निरीक्षक पदों पर पदोन्नति किए जाने प्रारंभिक वेतन वशीकरण करने पदोन्नति के आश्रम में वृद्धि करने की मांग करने के अलावा मुख्य मांग है कि जनसंख्या वृद्धि शहरीकरण भूमि के टुकड़ों में बिक्री वृद्धि आदि से बढ़ते भूमि विवादों के दृष्टिगत लेखपालों के पदों में वृद्धि कार्यालय सहायक तथा राजस्व पुलिस चौकी की व्यवस्था करने की मांग की गई । धरना देने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष अनुज कुमार श्रीवास्तव, मंत्री पंकज बाबू, विकी, मनीष कुमार वर्मा, मनीष कुमार आर्य ,भजन लाल ,प्रदीप कुमार, विनोद कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार राजस्व कानूनगों त्रिजुगी नरायन शुक्ला आदि रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन