अशोक सोनीजरवल/बहराइच। घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर पॉइंट बदलने का कार्य चल रहा था कार्य समय से पूरा न होने के कारण ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया जिससे गरीब रथ सुपरफास्ट ट्रेन 2 घंटा 39 मिनट जरवल रोड स्टेशन पर खड़ी करना पड़ा तथा लगभग एक दर्जन ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा l
जिससे यात्रियों में अफरा तफरी माहौल रहा l
जरवल रोड से 5 किलोमीटर दूरी पर घाघरा घाट रेलवे स्टेशन है जहां पर इंजीनियरिंग का कार्य चल रहा था बिंदु संख्या 201 पर पुराने सिस्टम को बदलकर नई तकनीक का सिस्टम सेट होना था जो कार्य चल रहा था समय से कार्य पूरा न होने के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेन सरयू रेलवे स्टेशन करनैलगंज स्टेशन मैजापुर स्टेशन घाघरा घाट चौकाघाट बुढ़वल आदि स्टेशनों पर ट्रेन को रोकना पड़ा।