Qutub Ansari / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 119
पयागपुर/बहराइच l विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव के खरखटन पुरवा में गुरुवार देर शाम 24 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान पूरे शिवसहाय निवासी राम सुहावन के बेटे छोटू के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, छोटू अपनी बहन के घर आया था। शाम को उसने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन