Qutub Ansari / Mon, Mar 10, 2025 / Post views : 93
मिहींपुरव/बहराइच l फागुन आयो रे, मस्ती छायों रे, एक आस तुम्हारी है, तुम्हारे सिवा कौन हमारा है । जैसे भक्ति भजनों से पूरा कस्बा गूंज रहा है। मौका है फाल्गुन महोत्सव को लेकर सोमवार को कस्बे में निकाली गई भव्य निशान शोभा यात्रा का । शोभा यात्रा को लेकर हर कोई श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा श्याम मंदिर में चल रहे दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की सुबह कस्बे में गाजे बाजे के साथ भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों भक्त हाथ में निशान लेकर कतारबद्ध होकर चल रहे हैं और श्याम बाबा के जयकारे लगा रहे हैं। जिससे पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय बना रहा है। निशान शोभायात्रा में लाल पीले परिधानों में महिलाएं शामिल हैं। वहीं पुरुष व बच्चे भी गुलाबी पीले परिधानों में भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहे हैं। शोभा यात्रा के वाहन पर श्याम बाबा के प्रतिमूर्ति के साथ श्याम मंदिर से निकलकर मेंन चौराहा ,बड़ी बाजार, छोटी बाजार ,जरही मोड़, होते हुए पश्चिमी बस स्टैंड होते हुए वापस श्याम मंदिर में समाप्त हुआ। यहां भक्तों ने श्याम बाबा को निशाना अर्पित किया। शोभायात्रा के अवसर पर श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा महामंत्री अमित रस्तोगी, मुन्ना मोदी, मुन्ना गोयल, नरेश अग्रवाल, चुनमुन टेकडीवाल, राजेश गोयल, निक्की जिंदल, रविंद्र अग्रवाल, जुगुल पोरवाल , गोलू मदेशिया सहित सैकड़ो की संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन