एम अरशदरुपईडीहा/बहराइच । शासन के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा से सटे 0 से 10 किलोमीटर के भीतर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत रुपईडीहा के माधवपुर निदौना और पचपकरी वार्ड में प्रशासनिक टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। माधवपुर निदौना में दो स्थानों पर किए गए अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया, जो घूर, गड्ढा व खलिहान की जमीन पर बने थे। वहीं, पचपकरी वार्ड में एक दुकान की दीवार को गिराकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अक्षय पांडे, कानूनगो राम सजीवन पांडे,करुणेश त्रिपाठी समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।