Qutub Ansari / Fri, May 10, 2024 / Post views : 88
बहराइच l परशुराम जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के द्वारा जिला सर्व ब्राह्मण समाज ने परशुराम भवन से भगवान परशुराम की विधि विधान से पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का आयोजन बहराइच स्थित गुल्ला वीर मंदिर में किया गया। इस अवसर पर ढोल, मंजीरे, शंख, घंटे, डमरू, ताशे और धूनी के साथ सुंदर काण्ड का पाठ कर कर हवन आरती की गई। वही कार्यक्रम के तदोपरांत भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। आए हुए तमाम श्रद्धालु ने हवन किया वही कार्यक्रम के बाद आए हुए लोगों ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जय जयकार के नारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पं दीपक त्रिवेदी, दिलीप त्रिपाठी, राकेश, स्वाति तिवारी, रामानंद, अमर, शुभम मिश्र व सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन