( रईस खान )मिहीपुरवा/बहराइच l कतर्निया घाट वन जीव प्रभाग मोतीपुर रेंज से कतर्निया घाट तक बनी हाईवे सड़क के नवीनीकरण के बाद सड़क की काफी ऊंचाई हो जाने से अगल-बगल पटरी में गड्ढे हैं जिससे दूसरी गाड़ी के न उतरने से दुर्घटनाएं हो रही है l इसी के तहत अभी विगत दिनों ऑटो एवं पिकअप में टक्कर होने पर एक महिला की मौत हुई कई लोग घायल हुए। वहीं रात में नेपाल से अपनी बेटी से मिलकर आ रहे पिता पुत्र का हसुलिया बेरियल के पास दुर्घटना होने से जगदीश की मृत्यु हो गई l पिता भागोती निवासी झाला पुर्थीपुरवा हॉस्पिटल में आखिरी सांसे गिन रहा है l इससे पूर्व कई घटनाएं ऐसी हो चुकी है जिससे लोगों ने अपनी जान गंवा दी व गंभीर रूप से घायल हुए है l एनएच विभाग के द्वारा इन सड़क के बगल पटरी पर मिट्टी भी डलवाई गई l परंतु बराबर ना करने पर एवं सुचार रूप से पटरी का निर्माण न होने की वजह से आमने-सामने वाहनों के आने पर दुर्घटनाएं होती हैं।