Qutub Ansari / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 130
बहराइच (पयागपुर)। भूपगंज बाज़ार में विगत एक माह पूर्व कराई गई सड़क रिपेयरिंग अब अपनी वास्तविकता उजागर कर रही है। हल्की बरसात से ही मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात के पानी से सड़क पर बड़े-बड़े जलभराव बन गए हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण सड़क कुछ ही दिनों में खराब हो गई। वहीं, पैबंद लगाए गए हिस्से भी अब उखड़ने लगे हैं। लोगों में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय न का कहना है कि यह प्रमुख दो साल का स्थल का प्रमुख मार्ग है जहाँ से हज़ारों लोगों का आवागमन होता है एवं सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है ऐसी स्थिति में इस सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्तायुक्त सामान से की जाए ताकि बार बार होने वाली समस्याओं से बचा जा सके
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सड़क की दुबारा गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए ताकि आने-जाने में सुविधा हो सके और जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन