Qutub Ansari / Mon, Sep 16, 2024 / Post views : 83
फखरपुर/बहराइच। कैसरगंज तहसील क्षेत्र मे बारह रबीउल अव्वल का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।फखरपुर के ग्राम सौगहना परसेंडी से बारह रबीउल अव्वल का जुलूस निकल कर कुंडासर बाजार पहुँचा। जहां पर कुंडासर, गुलालपुरवा, नकौड़ा, एमा, सौगहना परसेंडी के हजारों की संख्या मौजूद ग्रामीणों व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति मे बारह रबीउल अव्वल का जुलूस परसेंडी चीनी मील होते हुए वापसी हुई। जूलूस मे गंगा जमुनी तहजीब दिखाई दी, हिन्दू मुस्लिम ने मिलकर जूलूस निकाला। 12 रबीउल अव्वल के दिन मुस्लिम समुदाय के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद साहब का दुनिया मे आमद हुई थी। उन्होंने इस्लाम का प्रचार प्रसार कर पूरी दुनिया मे इस्लाम को फैलाया l एक अल्लाह की इबादत करना व उसके आलावा किसी और की इबादत न करने की बात कही l उन्होंने साधारण जिंदगी जीने व झूठ, चोरी, बुराई, से बचने की हिदायत दी। इस मौके पर प्रधान रियाज अहमद, पूर्व प्रधान रजी, पूर्व प्रधान कुंडासर अनिल सिंह, अजय सिंह, वेद प्रकाश सिंह, मास्टर मेराज अहमद, शमीम खान, जहीन खान, फुजेल अहमद, प्रधान मो नसीम, मास्टर नसरुद्दीन, हयात अली सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन