Qutub Ansari / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 126
बहराइच ( पयागपुर )l नवागंतुक तहसीलदार पयागपुर ने कार्यभार ग्रहण कर गिनाई प्राथमिकता, पयागपुर में तैनात तहसीलदार रविकांत द्विवेदी के स्थानांतरण नानपारा तहसील होने के बाद उनके स्थान पर नए तहसीलदार अंबिका प्रसाद ने कार्यभार ग्रहण कर राजस्व संबंधी मामले को समय से निस्तारित करने के साथ लंबितवाद को न्याय उचित कार्य करने की प्राथमिकता बताई, उन्होंने बताया कि अब जनता को समस्या लेकर दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी पीड़ित परेशान नागरिकों को उचित न्याय दिलाना मेरी प्रथम प्राथमिकता में होगी, उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजस्व लेखपाल तथा अधिवक्ताओं से भी रूबरू हुए l
विज्ञापन
विज्ञापन